दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आरएस मिन्हास ने बताया कि बस में सफर के दौरान सभी यात्री कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते नजर आए। दिल्ली-काठमांडू बस सेवा की विशेष जानकारी के लिए डीटीसी की वेबसाइट पर लॉग ऑन कर सकते हैं। इस बारे में विशेष जानकारी के लिए फोन नंबर 23318180/ 23712228 पर संपर्क कर सकते हैं।
किराये में करीब 500 की बढ़ोतरी
एक साल आठ महीने तक बंद रहने के बाद काठमांडू के लिए बस सेवा की शुरुआत हो रही है। यात्रियों को पहले से करीब 500 रुपये अधिक किराया चुकाना होगा। पहले काठमांडू के लिए दिल्ली से बस में सफर का किराया 2315 रुपये था। अब बढ़ोतरी के बाद टिकट के मद में 2800 के साथ सर्विस टैक्स का भुगतान करना होगा।