‘कहीं गुम न हो जाएं - हमारी धरोहर दादी नानी की थाली (सीजन-5)’ नाम की इस पाक कला प्रतियोगिता को ‘जड़ों से जुड़ें’ अभियान के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। ये आयोजन कोरोना महामारी के दौरान बिछड़ गईं ‘लेट्स गिव बैक’ की संस्थापक स्वर्गीय बबीता सक्सेना की याद में उनके पति कर्नल अतुल सक्सेना कर रहे हैं।
इसके तहत पहले विभिन्न राज्यों में जनवरी के पहले और दूसरे सप्ताह में प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे। इसके बाद प्रत्येक राज्य के विजेताओं के बीच फरवरी के दूसरे सप्ताह में दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा।
इस प्रतियोगिता का आतिथ्य सहयोगी भारत सरकार का संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय है। इस आयोजन से पुष्पेश पंत, संदीप मारवाह और शेफ मनजीत गिल जैसी शख्सियत जुड़ीं हैं। पाक कला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमश 21,000 ,15,000 और 11,000 रुपये के पुरस्कार के साथ अन्य आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे।
पाक कला के जानकार पंजीकरण के लिए अनीता शर्मा ( 8318587455), नंदिनी दिवाकर (9335964437), रीना मुखर्जी ( 9650990988 ) और अतुल सक्सेना (7797896304) से व्हाट्सएप पर संपर्क कर सकते हैं।