फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पाइप गन में हुआ धमाका, 16 वर्षीय किशोर बुरी तरह झुलसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Tue, 11 Oct 2022 11:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

धमाका दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में हुआ है। बारूद से भरते अचानक हुए धमाके में पाइप गन फट गई और किशोर झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके हाथों के अलावा चेहरे व शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सोमवार शाम बम ब्लास्ट की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में एक किशोर के जख्मी होने की सूचना मिली। 16 वर्षीय किशोर को पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोकल पुलिस के अलावा बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला लिया गया।

विज्ञापन


छानबीन के बाद पता चला कि किशोर जानवरों और बंदरों को डराने के लिए कहीं से पाइप गन (लोहे की पाइप की नाल) ले आया था। उसे बारूद से भरते हुए अचानक धमाके में पाइप गन फट गई और किशोर झुलस गया। किशोर की हालत नाजुक बताई जा रही है। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि सोमवार शाम को सी-ब्लॉक, न्यू अशोक नगर में धमाके की सूचना मिली। लोगों ने एक के बाद एक तीन कॉल कर दी। कॉलर ने एक लड़के के घायल होने की भी खबर दी। सूचना मिलने के बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंची। तब तक 16 वर्षीय किशोर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। वह 30 से 40 फीसदी झुलसा था। उसके हाथों के अलावा चेहरे व शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटे थीं।
विज्ञापन


घटना स्थल पर पुलिस को एक पाइप गन के टुकड़े बरामद हुए। पुलिस की टीम ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनको कब्जे में ले लिया। क्राइम टीम के अलावा बाद में एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। मौके से सैंपल इकट्ठा किए गए। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पाइप गन में भरने के लिए बारूद कहां से आया। इसके अलावा पाइप गन कहां से और किस लिये मंगाई गई।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि दीपावली के आसपास अक्सर लड़के इस तरह की पाइप गन बनाकर उसमें भरकर पटाखे फोड़ते हैं। इससे तेज आवाज होती है। शायद यह किशोर भी ऐसा ही कुछ कर रहा था। हालांकि उसके परिजनों ने पुलिस को बताया है कि किशोर ने जानवरों व बंदरों को भगाने के लिए पाइप गन मंगवाई थी।  पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें