फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री का दावा : दिल्ली के अस्पतालों में 90 फीसदी बिस्तर खाली, जैन ने कहा- प्रोटोकॉल का पालन करें

Sun, 09 Jan 2022 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जैन ने कहा कि दिल्ली में सबको कोरोना हो रहा है, ऐसे में डॉक्टरों को भी हो रहा है। अलग- अलग अस्पतालों में एक हजार से भी ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली के अस्पतालों में अभी भी 90 फीसदी बेड खाली हैं। केवल 10 फीसदी बिस्तरों पर ही मरीजों को भर्ती करने की नौबत आई है। जैन ने कहा कि दिल्ली में सबको कोरोना हो रहा है, ऐसे में डॉक्टरों को भी हो रहा है। अलग- अलग अस्पतालों में एक हजार से भी ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन


लाखों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी दिल्ली में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डीडीएमए की बैठक के बाद ही आगे की योजना के बारे में पता चलेगा। यह बैठक सोमवार को होने वाली है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

स्वामी दयानंद अस्पताल में कोविड मित्र हेल्पलाइन शुरू
राजधानी में कोरोना केस बढ़ने ही स्वामी दयानंद अस्पताल ने कोरोना मित्र नाम से हेल्पलाइन शुरू कर दी है। पूर्वी निगम में कोरोना मामलों के नोडल अधिकारी डॉ. ग्लैडबिन त्यागी ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक इलाज से संबंधित जानकारी व सुझाव टेली कंसल्टेशन के माध्यम से देंगे। 
विज्ञापन


यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसका नंबर 22119747, 22314028 (एक्सटेंशन 272) हैं। इसके अलावा अस्पताल में फ्लू क्लीनिक भी शुरू किया गया है, जिसमें संभावित कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था भी की गई है। 

विज्ञापन

14 अस्पतालों में 5650 सामान्य और 2075 आईसीयू बिस्तर बढ़ाए जाएंगे

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होने के चलते दिल्ली सरकार ने 14 अस्पतालों में 5650 सामान्य और 2075 आईसीयू बिस्तर बढ़ाने का आदेश दिया है। इनके अलावा सरकार ने आठ कोविड केंद्रों में 2800 बिस्तर बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार अपनी सारी व्यवस्था को पहले से ही दुरुस्त किए हुए है। हालात अभी सामान्य है। इसलिए दिल्ली सरकार अपनी पूरी तैयारी जोर शोर से कर रही है, ताकि हालात को बिगड़ने ही न दिया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अस्पतालों में लगभग 13,300 बिस्तर अभी भी मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। कोरोना की इस लहर में मरीज बहुत कम भर्ती हो रहे हैं, लेकिन दिल्ली में स्थिति को काबू में रखने के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या में इजाफा करने का फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में 1500 सामान्य और 330 आईसीयू बिस्तरों की व्यवस्था की है। इ नके अलावा लोकनायक अस्पताल में 750 सामान्य और 500 आईसीयू बिस्तर उपलब्ध हैं। इसी तरह जीटीबी अस्पताल में 750 सामान्य और 400 आईसीयू बिस्तर कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए हैं। इनके अलावा बुराड़ी अस्पताल में 800 सामान्य व 195 आईसीयू, राजीव गांधी में 300 सामान्य और 150 आईसीयू, संजय गांधी अस्पताल में 100 सामान्य व 50 आईसीयू, दीप चंद बंधु में 150 सामान्य और 75 आईसीयू, दादादेव मैत्री एवं शिशु चिकित्सालय में 100 सामान्य और 25 आईसीयू बिस्तर की व्यवस्था की गई है। इनके अलावा चाचा नेहरू अस्पताल में 100 सामान्य बिस्तर हैं वहीं 25 आईसीयू बिस्तरों का प्रबंध भी किया गया है। आचार्य श्री भिक्षु, भगवन महावीर, दीन दयाल उपाध्याय, अंबेडकर अस्पताल में भी सामान्य और आईसीयू बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिन आठ कोविड केंद्रों में 2800 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है उनमें छतरपुर स्थित सरदार वल्लभाई पटेल कोविड केयर सेंटर में एक हजार बिस्तर शामिल हैं। इनके अलावा बुराड़ी स्थित संत निरंकारी कोविड केयर सेंटर, सीडब्लूजी कॉम्प्लेक्स अक्षरधाम, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सूरजमल विहार, जीटीबी डेम ब्लॉक, चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेदिक चरक संस्थान, तिब्बिया कॉलेज और शहनाई बैंक्वेट हॉल में बिस्तरों की व्यवस्था की है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से कोरोना से जुड़े नियमों का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि केवल सावधानी ही इसका असल बचाव है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर जाते वक़्त स्वास्थ सुरक्षा के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निवेदन किया है। साथ ही, अनावश्यक कार्यो के लिए घर से बाहर न निकले के लिए लोगों से अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें