आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन और एनजीओ करेंगे लोगों को जागरूक
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरी दिल्ली के अंदर कहीं भी पटाखे की खरीद-बिक्री या जलाने की घटना सामने आती है तो दिल्ली पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर, इसकी सूचना दी जा सकती है। इसे रोकने के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के साथ-साथ एसडीएम की टीमें भी इस अभियान में साथ होंगी।
दिल्ली के सभी क्षेत्रों में आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशनों, एनजीओ के साथ 28, 29 अक्तूबर को जागरुकता अभियान चलाने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। फिर भी नियमों की अनदेखी होती है तो पुलिस और एसडीम की तरफ से आईपीसी की धारा 188 और 286 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उनपर विस्फोटक अधिनियम के तहत एक्ट 5/9बी के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिर भी अगर कोई जिद पर अड़ा है तो उनके खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।