फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohalla Clinics: दिल्ली सरकार जल्द खोलेगी 100 नए मोहल्ला क्लीनिक, सिसोदिया ने आधिकारियों के साथ की बैठक

Tue, 07 Jun 2022 03:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मनीष सिसोदिया ने मोहल्ला क्लीनिक को बीमारियों का पता लगाने का पहला पॉइंट होने का दावा किया। उन्होने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का सबसे शानदार व अनूठा मॉडल है। दिल्ली सरकार जल्द ही 100 नए मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने जा रही है। 
विज्ञापन
mohalla clinic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने एक बार फिर मोहल्ला क्लीनिक खोलने की कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में दिल्ली सरकार जल्द ही 100 नए मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने जा रही है। इन मोहल्ला क्लीनिकों का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। इस बाबत उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग व पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन क्लीनिकों की शुरुआत जल्द से जल्द की जाए।

विज्ञापन


इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली का मोहल्ला क्लीनिक मॉडल देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली का शानदार व अनूठा मॉडल है। इस कड़ी में हर दिल्लीवासियों तक प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की आसानी से पहुंच कराने के लिए जल्द ही 100 नए मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जा रहे है। सभी मोहल्ला क्लीनिकों को डिजिटलाइज्ड करने का काम भी तेजी से चल रहा है और बहुत से मोहल्ला क्लीनिक पूरी तरह से डिजिटलाइज्ड हो चुके है। इनमें टेबलेट के माध्यम से मरीजों व उसकी बीमारी से जुडी जानकारियां एकत्र की जाती है।

उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक किसी भी बीमारी का पता लगाने का पहला पॉइंट है, इनके डिजिटलाइज्ड होने से यहां आने वाले डेटा का प्रयोग दिल्ली में किसी भी स्थान पर किसी बीमारी के पनपने से पहले ही उसका निदान करने के लिए किया जाएगा। साथ ही डॉक्टर को एक क्लिक के माध्यम से ही मरीजों की सारी मेडिकल हिस्ट्री का पता चल जाएगा। इसकी मदद से डॉक्टर मरीज को और बेहतर उपचार दे पाएंगे। स्वास्थ्य संबंधित नीतियों के निर्माण में भी ये डेटा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली में वर्तमान में 519 मोहल्ला क्लीनिक है, जहां लोगों को 212 प्रकार के टेस्ट व सभी बेसिक दवाइयां (125 प्रकार की दवाइयां) सहित सभी प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाती है। इन मोहल्ला क्लीनिकों में प्रति दिन 60 हजार से अधिक लोग अपना उपचार करवाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें