दीवाली पर एक साथ पूजा करने का आग्रह
केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से गुरुवार को दीवाली के मौके पर एक साथ पूजा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे गुरुवार शाम सात बजे दीवाली का पूजन करेंगे। अगर दिल्ली के लोग उसी समय पूजन करें तो अलग ही भाव होगा। उन्होंने कहा कि जब दो करोड़ लोग एक साथ पूजा करेंगे तो वातावरण में अलग ही तरंगें दौड़ेंगी।
बाजार में कोरोना नियमों का पालन करने की अपील
अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा कि बाजार में कोरोना से बचाव किए बिना जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से मास्क पहनकर बाहर निकलने की अपील करते हुए याद दिलाया कि पिछले साल इसी समय लोग बाहर निकलकर शॉपिंग कर रहे थे, जिसके बाद हालात बिगड़े। इस बार कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर हो।
डेंगू के खिलाफ भी किया जागरूक
इसके अलावा डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने लोगों से सप्ताह में एक दिन 10 मिनट का समय निकालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आपको सप्ताह में सिर्फ 10 मिनट का समय निकालकर घर में जमा पानी निकालने और सफाई करने का काम करना है। डेंगू के खिलाफ भी बहुत सावधानी बरतनी होगी।