फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव: दिल्ली सरकार ने आजादी के 75वें वर्षगांठ पर की जश्न की शुरुआत, सचिवालय से राजघाट तक दौड़े कर्मचारी

Tue, 10 Aug 2021 01:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनीष सिसोदिया ने बताया कि भारत की आजादी के 75वें साल में दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली सेलिब्रेट्स फ्रीडम 75' के तहत एक कार्यक्रम श्रृंखला शुरू की है। इसका उद्देश्य दिल्ली को देशभक्ति के रंग में रंगना है। 
विज्ञापन
सचिवालय से राजघाट तक दौड़े कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत की। इसके तहत दिल्ली सचिवालय से राजघाट तक दौड़ लगाई। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दौड़ में शामिल दिल्ली सचिवालय के करीब 200 कर्मचारियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ के लिए रवाना किया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य यह दिखाना है कि भारत की आजादी के 75 साल बाद किस तरह लोगों के दिल और आत्मा युवा हैं और ऊर्जा से भरे हुए हैं। 

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने बताया कि भारत की आजादी के 75वें साल में दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली सेलिब्रेट्स फ्रीडम 75' के तहत एक कार्यक्रम श्रृंखला शुरू की है। इसका उद्देश्य दिल्ली को देशभक्ति के रंग में रंगना है। उप-मुख्यमंत्री ने दौड़ में भाग शामिल लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि दिल्ली के लोग एक साथ मिलकर उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। देश की तरक्की के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव भी रन फॉर दिल्ली कार्यक्रम में शामिल थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश के लिए उदाहरण है, जहां हम देश की आजादी का जश्न मनाने के लिए दौड़ का आयोजन कर रहे हैं। यह कार्यक्रम आजादी के जश्न के साथ-साथ लोगों में फिटनेस को लेकर भी जागरूकता फैलाएगा।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस से शुरू होगा एनएसडी का अमृत महोत्सव
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वतंत्रता की कहानियों का मंचन करेगा। 12 अगस्त से 14 अगस्त के बीच तीन नाटकों का मंचन होगा। प्रख्यात रंगकर्मियों  के साथ मिलकर जगदम्बा, बापू और पहला सत्याग्रही का मंचन किया जाएगा। तीन दिवसीय समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी (बा) और अन्य किरदारों का आजादी की लड़ाई में योगदान दर्शाया जाएगा। साथ ही उन पलों से रूबरू कराएगा जो आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाते हैं। 

एनएसडी परिसर में 12 अगस्त को शाम 6:30 बजे अभिमंच ऑडिटोरियम में इसकी शुरुआत होगी। आजादी के इस महोत्सव की शुरुआत 'जगदम्बा' के मंचन से होगी। जिसमें जानीमानी कलाकार रोहिणी हट्टंगड़ी द्वारा अभिनय किया जाएगा। इस नाटक का निर्देशन डॉ. प्रतिमा कुलकर्णी द्वारा किया गया है। इसके अलावा 13 अगस्त को नाट्यमंडप पटना द्वारा 'बापू' और 14 अगस्त को एनएसडी रेपर्टरी द्वारा 'पहला सत्याग्रही' का मंचन होगा। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आम लोग भौतिक रूप से मंचन नहीं देख पाएंगे। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से नाटकों का वर्चुअल प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें