फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी का वीडियो वायरल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी का वायरल वीडियो होने पर दिल्ली पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव का कहना है कि वीडियो को कब्जे में लेकर कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि ऐसी कोई नारेबाजी नहीं की गई। जिन लोगों ने ऐसा किया है, उनसे कोई संबंध नहीं है। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर मौजूदा समय में जारी 222 अंग्रेजी कानूनों के विरोध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कुछ लोग नारेबाजी कर एक धर्म विशेष के बारे में अपशब्द कह रहे थे। वीडियो जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम का बताया गया। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली, एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। कार्यक्रम की मीडिया प्रभारी शिप्रा श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व भाजपा प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया था। उन्होंने वीडियो देखा है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि धर्म विशेेष के खिलाफ नारेबाजी करने वाले लोग कौन हैं। नारेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अश्विनी उपाध्याय ने भी कहा है कि उनके कार्यक्रम में किसी ने नारेबाजी नहीं की। उन्होंने खुद दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर इस मामले की जांच करने के लिए कहा है। उपाध्याय ने कहा जब तक वह कार्यक्रम में रहे तब तक किसी को नारेबाजी करते नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें