फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोरोना में जान गंवाने वाले 3708 लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता देगी सरकार, आवेदन किए स्वीकृत

Tue, 07 Sep 2021 08:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को लाभार्थियों तक मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के तहत शीघ्र आर्थिक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
राजेन्द्र पाल गौतम - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार कोरोना से जान गंवाने वाले  3708 लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के तहत इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसमें मासिक आर्थिक सहायता योजना के तहत 1257 और एकमुश्त अनुग्रह भुगतान योजना के तहत 2451 परिवार लाभांवित होंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को लाभार्थियों तक मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के तहत शीघ्र आर्थिक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के आश्रित परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना शुरू की है।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत मासिक आर्थिक सहायता योजना और एकमुश्त अनुग्रह भुगतान योजना का लाभ जरूरतमंद परिवारों को दिया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। दोनों योजनाओं के तहत अभी तक 9999 आवेदन प्रापत हुए हैं। इनमें से 3708 आवेदनों को जांच के उपरांत योजना का लाभ देने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

50 हजार रुपये की दी जा रही राशि

योजना के तहत कोरोना से जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 50 हजार रुपए की एकमुश्त राशि दी जा रही है। वहीं, कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने  मां और पिता दोनो को खो दिया है या उनके माता-पिता में से कोई एक पहले से नहीं थे और दूसरे की कोरोना की वजह से मौत हो गई है और बच्चा अनाथ हो गया है, तो उन सभी बच्चों को मासिक आर्थिक सहायता योजना के तहत 25 साल की उम्र तक हर महीने 2500 रुपए दिए जाने का प्रावधान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें