फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: संवेदनशील देशों से आए चार यात्री कोरोना संक्रमित, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती, अभी कोई लक्षण नहीं

Thu, 02 Dec 2021 03:37 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एएनआई को बताया कि कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए विदेश से आ रहे हर यात्री का आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य है। कोरोना संक्रमित चार यात्रियों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चार मरीजों का परीक्षण किया जा रहा है। उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवेदनशील देशों से आए आठ लोगों को बुधवार को दिल्ली के लोक नायक अस्पताल (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे।

विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एएनआई को बताया कि कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए विदेश से आ रहे हर यात्री का आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य है। कोरोना संक्रमित चार यात्रियों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चार मरीजों का परीक्षण किया जा रहा है। उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं।

एलएनजेपी हॉस्पिटल के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुरेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छह लोग संवेदनशील देशों की यात्रा करके आए हैं, जिनमें से एक मरीज बेल्जियम से, एक इंग्लैंड से, और चार मरीज अफ्रीकी देशों से आए हैं। चार मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि शेष दो संदिग्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, दो और यात्री फ्रांस से आए हैं। प्रशिक्षित डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को आइसोलेशन वार्ड में तैनात कर दिया गया है और वहां तैनात स्टाफ को पीपीएफ किट पहने तथा सभी एहतियातन कदम उठाने के लिए कहा गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संवेदनशील देशों से आए  3,476 यात्रियों की जांच करने पर कोरोना संक्रमण के छह मामले पाए गए हैं। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला मामला 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें