फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डॉक्टर बोले- ओमिक्रॉन संक्रमित अब पूरी तरह स्वस्थ, जांच के लिए सैंपल भेजा, रिपोर्ट निगेटिव आई तो कर देंगे डिस्चार्ज

Fri, 10 Dec 2021 10:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मरीज की हालत अब काफी बेहतर है। इसे पूरी तरह से स्वस्थ माना जा सकता है। इसलिए शुक्रवार को मरीज का फिर से आरटी पीसीआर सैंपल लिया गया है जिसकी रिपोर्ट शनिवार सुबह तक मिल जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना मरीज। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली का पहला ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज जल्द ही अपने घर जा सकता है। शनिवार को मरीज की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट आने वाली है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लोकनायक अस्पताल में भर्ती यह मरीज बीते रविवार को तंजानिया से दिल्ली आया था और यहां संक्रमित मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई थी। 

विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मरीज की हालत अब काफी बेहतर है। इसे पूरी तरह से स्वस्थ माना जा सकता है। इसलिए शुक्रवार को मरीज का फिर से आरटी पीसीआर सैंपल लिया गया है जिसकी रिपोर्ट शनिवार सुबह तक मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट निगेटिव आने की संभावना इसलिए भी अधिक है क्योंकि उसमें अब कोई भी लक्षण नहीं है। ऐसे में मरीज को सुरक्षित होम क्वारंटीन पर रहने की सलाह देते हुए डिस्चार्ज किया जा सकता है। 

उन्होंने बताया कि अब तक अस्पताल में कुल 35 लोग इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लाए जा चुके हैं। इनमें से ओमिक्रॉन संक्रमित एक है जबकि 12 लोग संदिग्ध हैं। बाकी सभी मरीज कोरोना संक्रमित हैं और इनकी जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक 12 लोगों की सिक्वेंसिंग रिपोर्ट मिली है जिनमें से 11 निगेटिव आए हैं। 
विज्ञापन


डॉ. सुरेश कुमार के अनुसार अस्पताल में ओमिक्रॉन मरीज के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। जबकि कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मरीजों को अलग अलग रखा गया है। ऐसा इसलिए ताकि संक्रमण के अलग अलग वैरिएंट का मिश्रण होने से रोका जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें