दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में बने सिग्नेचर अपार्टमेंट के पीजी में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आग पूरी तरह बुझ गई है। वहां लगभग 35 लड़कियां थीं। सभी सुरक्षित हैं। ऐसा लगता है कि आग सीढ़ियों के पास लगे मीटर बोर्ड से शुरू हुई थी और ऊपरी मंजिल तक फैल गई। इमारत में केवल 1 सीढ़ी है।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर कुल 23 फायर टेंडर्स पहुंचे थे। जहां कुछ लड़कियों के इमारत में फंसे होने की सूचना भी मिली थी। जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर दमकल विभाग के अलावा पुलिस और एंबुलेंस पहुंच चुकी थी। दमकल कर्मी बिल्डिंग में फंसी हुई लड़कियों को बाहर निकालने के लिए सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू किया गया।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया था कि मुखर्जी नगर इलाके में एक गर्ल्स पीजी हॉस्टल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद यहां से दमकल की 12 गाड़ियों को रवाना कर दिया गया। कुछ लड़कियां बिल्डिंग के अंदर फंसी हुई हैं। जिन्हें निकालने का काम चल रहा है। घटना को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने X पर पोस्ट किया और घटना को दुखद बताया।