फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Fri, 14 Jan 2022 10:42 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि बाबा हरिदास नगर थाना में एयरपोर्ट पर कस्टम क्लीयरेंस का काम करने वाले एक शख्स ने 20 लाख की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की थी। खुद को काला जठेड़ी गैंग का बदमाश बताकर उसके घर के बाहर गोली भी चलाई थी।
विज्ञापन
18 साल पुराने मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिला की स्पेशल स्टाफ और नारकोटिक्स दस्ता ने अलग अलग जगहों पर मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार दोनों बदमाश गैंगस्टर काला जठेड़ी और नंदू गैंग के सदस्य हैं। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल सात कारतूस, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि बाबा हरिदास नगर थाना में एयरपोर्ट पर कस्टम क्लीयरेंस का काम करने वाले एक शख्स ने 20 लाख की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की थी। खुद को काला जठेड़ी गैंग का बदमाश बताकर उसके घर के बाहर गोली भी चलाई। मामले को गंभीरता को देखते हुए जांच स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक नवीन कुमार को सौंपी। 13 जनवरी की रात पुलिस को वारदात में शामिल बदमाश के दिचाऊं एंक्लेव आने की सूचना मिली। टीम ने घेराबंदी कर स्कूटी से पहुंचे बदमाश इकबाल को पकड़ने की कोशिश की। इकबाल ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।

विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने तीन गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली इकबाल के पैर में लगी। गोली लगने से घायल इकबाल को पुलिसकर्मियों ने काबू कर अस्पताल पहुंचाया। जांच में पता चला कि इकबाल नजफगढ का रहने वाला है और काला जठेड़ी गैंग का शार्प शूटर है। इकबाल पर आठ मामले दर्ज हैं। उसके कब्जे से बरामद स्कूटी सिटी बहादुरगढ थाना क्षेत्र से चोरी की गई है।

कैफेन ने मुठभेड़ के बाद बदमाश किया गिरफ्तार

वहीं दूसरे मामले में कैफेन (सेल अगेंस्ट इलिगल फारनर्स एंड नारकोटिक्स) ने मुठभेड़ के बाद विकास नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक 11 जनवरी को बदमाश ने बिंदापुर के एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय के बाहर गोली चलाई थी। छानबीन में पता चला कि गोलीबारी में नंदू गैंग का बदमाश विकास शामिल है। उसपर सांपला और दुजाना हरियाणा में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। 13 जनवरी की रात पुलिस टीम को विकास के उत्तम नगर आने की जानकारी मिली।

पुलिस टीम ने उत्तम नगर इलाके में घेराबंदी कर दी। नजफगढ़ मेन रोड पर मेट्रो पीलर 761 के नजदीक पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा लेकिन विकास ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने गोली चलाई। एक गोली विकास के पैर में लगी। विकास सांपला रोहतक हरियाणा के इसमाइला गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ हरियाणा में तीन और आगरा यूपी में एक मामला दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें