फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मुकदमा वापस नहीं करने पर मकान पर दर्जनभर हमलावरों ने किया पथराव, आगजनी

Fri, 04 Feb 2022 09:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शाहनवाज (22) सपरिवार त्रिलोपुरी 32-33 ब्लॉक में रहता है। परिवार में माता-पिता, पांच बहनें और तीन भाई हैं। उसकी इलाके में मीट की दुकान है। इलाके में रहने वाले रिजवान से उनका विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों पर मामला दर्ज है।
विज्ञापन
पीड़ित के घर पर हमला करते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मयूर विहार इलाके में बृहस्पतिवार रात करीब एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने एक मकान पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मकान पर पथराव कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने भूतल के कमरे में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार का कहना है कि आग में दहेज का सामान और ढाई लाख रुपये जलकर राख हो गए। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी पक्ष का एक युवक मामला वापस करने को लेकर परिवार वालों को धमकी दे रहा था, जिसे पीड़ित परिवार ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इससे गुस्से में आकर आरोपी पक्ष ने रात में पीड़ित के मकान पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शाहनवाज (22) सपरिवार त्रिलोपुरी 32-33 ब्लॉक में रहता है। परिवार में माता-पिता, पांच बहनें और तीन भाई हैं। उसकी इलाके में मीट की दुकान है। इलाके में रहने वाले रिजवान से उनका विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों पर मामला दर्ज है। बृहस्पतिवार दोपहर रिजवान मामला वापस लेने को लेकर अपने साथियों के साथ शाहनवाज के घर आया और उसे धमकाने लगा।

पुलिस ने पहले के मामले में रिजवान को कर लिया था गिरफ्तार

आरोप है कि परिवार वालों ने रिजवान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रिजवान के पास से अवैध पिस्टल भी मिली। पुलिस ने पहले से दर्ज दो मामलों में भी रिजवान की गिरफ्तारी कर दी। इस बात से गुस्साए नाजिम और रिजवान के भाई इमरान ने 15 हमलावरों के साथ रात में पीड़ित परिवार के घर पर पथराव शुरू कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने भूतल के कमरे में तोड़फोड़ की और अपने साथ बोतल में लाए ज्वलनशील पदार्थ को कमरे में फेंककर आग लगा दी। इस दौरान आरोपी शाहनवाज की बहन को पकड़ कर उसकी पिटाई करने लगे। वह किसी तरह से वह चंगुल से छूटकर उपर भाग गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझा दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मौके के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और वीडियों को कब्जे में कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

टेंट के पैसे वापसी को लेकर चल रहा था विवाद 

शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2020 में उसने बहन की शादी के लिए टेंट बुक किया था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से शादी टल गई। बुकिंग के पैसे को लेकर उनका रिजवान और उसके भाई इमरान से झगड़ा हो गया। उनके बीच सितंबर 2020 और मार्च 2021 में झगड़ा हुआ था। दोनों ही मामलों में रिजवान आरोपी है। बाद में उनके बीच समझौता हो गया। हर महीना 10,000 रुपये वापस करने की बात थी। आरोपियों के पैसा नहीं लौटाने पर मामला अदालत में लंबित है। केस वापस लेने को दबाव बनाने के लिए रिजवान बृहस्पतिवार दोपहर साथियों समेत घर आ धमका जब परिवार वालों ने इसे दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें