दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों के प्रदर्शन की वजह से शुक्रवार को इलाज कराने आए मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वेतन सहित अन्य कई मांगों को लेकर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सुबह करीब डेढ़ घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान इलाज करवाने आए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। प्रदर्शन को देखते हुए अस्पताल के आरडीए अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ ने कहा कि छह फरवरी को प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि 10 दिन के अंदर जनवरी का वेतन जारी कर दिया जाएगा, लेकिन दिया हुआ समय देने के बाद भी वेतन जारी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि समय पर वेतन ही नहीं मिलेगा तो घर चलाना मुश्किल हो जाएगा।