फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ख्याला और भलस्वा में मंदिर से बदमाशों ने लाखों की नकदी व अन्य सामान किया चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 17 Oct 2022 08:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बदमाशों ने दिल्ली के भलस्वा डेयरी और ख्याला इलाके में मंदिर का ताला तोड़कर एक लाख से ज्यादा रुपये और लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बदमाश मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। हाल ही में बदमाशों ने दिल्ली के भलस्वा डेयरी और ख्याला इलाके में मंदिर का ताला तोड़कर एक लाख से ज्यादा रुपये और लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दिल्ली पुलिस दोनों ही वारदातों में चोरी का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन


पहली घटना ख्याला इलाके की है। यहां रघुवीर नगर में श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर है। टैगोर गार्डन निवासी राजेंद्र शर्मा इस मंदिर के पुजारी हैं। इनके अलावा सुनील भी पुजारी हैं और वह दो सेवादारों भुवनेश और चंद्रकांत के साथ मंदिर परिसर में रहते हैं। राजेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह भुवनेश ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। उसकी सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उनकी गद्दी के पास रखे दान पात्र से 85 हजार रुपये, सुनील के गद्दी के पास के दानपात्र से 28 हजार रुपये के अलावा कान की सोने की बाली गायब है। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर छानबीन करने के बाद ख्याला थाने की पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया।

वहीं, शनिवार को बदमाशों ने भलस्वा डेयरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम झा ने बताया कि शनिवार सुबह वह मंदिर के मुख्य दरवाजे पर लगे ताला को खोलकर अंदर घुसे तो मंदिर में सामान बिखरा था। दानपात्र का ताला टूटा हुआ था और उसमें से तीन हजार रुपये गायब थे। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे पीतल के परात, पांच मुखी वाला आरती जोत सहित अन्य सामान भी चुराए गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। कैमरे में एक बदमाश कैद हुआ है। बदमाश दीवार फांदकर मंदिर में घुसा था और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें