फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 36 नए मामले, आज एक भी मौत नहीं, सक्रिय मामले 400 से कम

Fri, 10 Sep 2021 04:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1438154 हो चुकी है, जिनमें से अब तक 1412672 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि, कुल मौत का आंकड़ा 25,083 हो गया है। 
 
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 36 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 52 मरीज स्वस्थ हुए। इस दिन मौत का आंकड़ा शून्य रहा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,38,154 हो गई है। इनमें से 14,12,672 स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 25,083 है। फिलहाल 399 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 105 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 251 मरीज हैं। कोविड केयर केंद्रों में सात रोगी भर्ती है। दिल्ली में कुल संक्रमण दर 5.46 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 76,883 टेस्ट किए गए हैं। कुल हुई जांच में 52,042 आरटी-पीसीआर से और 24,841 एंटीजन से हुए हैं। कंटेनमेंट जोन अब 100 ही रह गए हैं।

1,53,515 लोगों को लगा टीका
राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1,53,515 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अबतक कुल एक करोड़ 47 लाख 22 हजार वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से एक करोड़ 4 लाख 47 हजार को पहली और 42 लाख 75 हजार को दूसरी खुराक लग गई है। दिल्ली में करीब 70 फीसदी पात्र आबादी को पहला टीका लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें