फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोरोना संक्रमण दर लगातार दूसरे दिन एक फीसदी से कम, डीडीएमए की बैठक 25 को  

Tue, 22 Feb 2022 10:18 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बैठक में बार व रेस्तरां में 50 फीसदी बैठने की क्षमता, बैंक्वेट हॉल में शादी के अलावा अन्य तरह के कार्यक्रमों पर पाबंदी, रात्रि कर्फ्यू, बस व मेट्रो में खड़े होकर यात्रा पाबंदी और एक जोन में केवल एक साप्ताहिक बाजार लगने के प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना संक्रमण दर लगातार दूसरे दिन एक फीसदी से कम 0.96 फीसदी दर्ज हुई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 498 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। राहत की बात यह है कि 411 मरीजों ने कोरोना को हराया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में 51,793 टेस्ट किए गए हैं। इसमें 41,387 आरटीपीसीआर व 10,406 रेपिड टेस्ट हुए हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की  संख्या 244 है। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर में आठ, आईसीयू में 91, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 86 व सक्रिय मरीज 2,367 हैं। वहीं, कंटेनमेंट जोन की संख्या 8,072 दर्ज की गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में 74,656 लोगों को कोरोना की डोज दी गई है। उधर, कोरोना संक्रमण कम होने पर कोविड प्रतिबंधों में ढील को लेकर आगामी 25 फरवरी को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके तहत बार व रेस्तरां में 50 फीसदी बैठने की क्षमता, बैंक्वेट हॉल में शादी के अलावा अन्य तरह के कार्यक्रमों पर पाबंदी, रात्रि कर्फ्यू, बस व मेट्रो में खड़े होकर यात्रा पाबंदी और एक जोन में केवल एक साप्ताहिक बाजार लगने के प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें