फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कानपुर के कारोबारी की हत्या के आरोपी छह पुलिसकर्मी अब तिहाड़ में रहेंगे, सोमवार रात पहुंचे

Tue, 22 Feb 2022 09:58 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सभी आरोपियों के खिलाफ लखनऊ की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। सीबीआई ने अपनी जांच में सभी पुलिसकर्मियों को हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश करने का दोषी पाया था।
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या मामले में आरोपी छह पुलिसकर्मी अब दिल्ली के तिहाड़ में रहेंगे। सोमवार रात भारी सुरक्षा के बीच सभी को गोरखपुर से तिहाड़ जेल लाया गया। सभी आरोपी अब तिहाड़ के जेल नंबर दो में रहेंगे। तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन


जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि रात में तिहाड़ जेल पहुंचने के बाद सभी आरोपियों का मेडिकल करवाया गया और उन्हें तिहाड़ के जेल नंबर दो में भेज दिया गया। जिन आरोपियों को तिहाड़ लाया गया है, उसमें जेएन सिंह, अक्षय मिश्रा, राहुल दुबे, विजय यादव, कमलेश यादव व प्रशांत शामिल हैं। सभी आरोपियों को गोरखपुर मंडलीय कारागार से सोमवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना किया गया था। सभी को दिल्ली की सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

सभी आरोपियों के खिलाफ लखनऊ की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। सीबीआई ने अपनी जांच में सभी पुलिसकर्मियों को हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश करने का दोषी पाया था। सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमे का ट्रायल सीबीआई की दिल्ली कोर्ट में करने का आदेश दिया है। अब सभी आरोपी तिहाड़ जेल में रहेंगे।

क्या था मामला 

कारोबारी मनीष गुप्ता की रामगढ़ताल स्थित एक होटल में 27 सितंबर 2021 की रात में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इस मामले में कारोबारी की पत्नी ने पुलिसकर्मियों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश पर दो नवंबर को सीबीआई ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीबीआई ने सात जनवरी 2022 को आरोपियों के खिलाफ लखनऊ की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें