फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग: स्वाति मालीवाल की टीम ने देह व्यापार से तीन नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त

Mon, 23 Aug 2021 04:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

महिला आयोग के अनुसार एक लड़की ने 181 पर कॉल करके बताया कि गांजा बेचने वाली हलीमा नामक महिला ने बहकाया कि वो उसे काम दिलवाएगी और काम के बहाने उसने जिस्मफरोशी के व्यापार में झोंक दिया।
विज्ञापन
देह व्यापार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली महिला आयोग ने नरेला इलाके में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार और मानव तस्करी के रैकेट से मुक्त करवाया। आयोग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन छापेमारी में लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला नहीं मिली। लड़कियों के चुंगल से निकलने पर आरोपी महिला फरार हो गई।

विज्ञापन


महिला आयोग के अनुसार एक लड़की ने 181 पर कॉल करके बताया कि गांजा बेचने वाली हलीमा नामक महिला ने बहकाया कि वो उसे काम दिलवाएगी और काम के बहाने उसने जिस्मफरोशी के व्यापार में झोंक दिया। एक दिन हलीमा उसे घूमाने के बहाने एक जंगल में ले गई और वहां कुछ लड़कों के साथ उसे संबंध बनाने को कहा, मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसके साथ कई जंगल में ले जाकर जिस्मफरोशी कराई गई। लड़की ने बताया कि हलीमा इसी तरह गरीब परिवारों की लड़कियों को निशाना बनाती है और उनसे जबरन देह व्यापार करवाती है।

आयोग की टीम लड़की से पुलिस चौकी के पास मिलने पहुंची तो वहां उसके साथ दो नाबालिग लड़कियां और मौजूद थी। इन दोनों लड़कियों को भी इसी तरह हलीमा ने फंसा रखा था और वो किसी तरह वहां से बचकर निकली थी। इन तीनों लड़कियों का परिवार बेहद गरीब है। आयोग की टीम ने लड़कियों को बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया। समिति ने उन्हें एक शेल्टर होम में रखवाया है। उधर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने पुलिस को नोटिस जारी करके आरोपी महिला को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें