भारत दौरे पर आए रॉयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल बट्टू शेरिंग का दिल्ली में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही दोनों सेनाओं के बीच चल रहे रक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई ।
विज्ञापन
भारत के उत्तर-पूर्वी दिशा में मौजूद 38, 394 वर्ग किलोमीटर का छोटा सा पड़ोसी देश भूटान. यह केरल से थोड़ा ही छोटा है। इस खूबसूरत हिमालयी देश की कुल आबादी भी लगभग 7.27 लाख है। भूटान की सेना का नाम है रॉयल भूटान आर्मी। इसकी स्थापना 64 साल पहले 1958 में की गई थी। इसका मुख्यालय भूटान की राजधानी थिंपू के लुंगतेनफू में है।
यहां की सेना में भर्ती होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है। लोग स्वेच्छा से भर्ती होने जाते हैं। इस समय रॉयल भूटान आर्मी में 5 हजार जवान हैं। जो देश की अलग-अलग सीमाओं पर तैनात है।