फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बदमाशों के झगड़े में दखल देना पड़ा भारी, बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर हमला, आरोपियों की तलाश जारी

Tue, 01 Nov 2022 02:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कापसहेड़ा थाने में तैनात निरीक्षक बाबूलाल भी पहुंच गए। उन्होंने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया तो धर्मेंद्र व फूल ने उनसे भी हाथापाई की और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। हाथापाई के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मियों का आरोप है कि धर्मेंद्र की मां सुनैना और दो बहनें भी वहां पहुंची और सभी पुलिसकर्मियों से मारपीट करने लगीं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में दो बदमाशों के गुटों में हो रहे झगड़े में दखल देना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। बदमाश और उसके परिवार वालों ने निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और उनकी वर्दी फाड़ दी। इतना ही नहीं एक बदमाश की मां ने हवलदार के हाथ को दांतों से काटकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। हवलदार के बयान पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

हवलदार योगेश कापसहेड़ा थाने में तैनात है। उसने बताया कि 30 अक्टूबर को वह और सिपाही प्रवीण इलाके में गश्त कर रहे थे। दोनों गश्त करते हुए पुराना गुरुग्राम रोड समालखा स्थित गौरव ढाबा के पास पहुंचे। उन्होंने वहां काफी भीड़भाड़ देखी। पुलिसकर्मियों को देखते ही कुछ लोग वहां से भाग गए। वहां कापसहेड़ा थाने के घोषित दो बदमाश फूल व धर्मेंद्र वहां दिखे। पुलिसकर्मियों ने दोनों को काबू करने का प्रयास किया तो दोनों पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे। 

 

इतने में कापसहेड़ा थाने में तैनात निरीक्षक बाबूलाल भी पहुंच गए। उन्होंने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया तो धर्मेंद्र व फूल ने उनसे भी हाथापाई की और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। हाथापाई के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मियों का आरोप है कि धर्मेंद्र की मां सुनैना और दो बहनें भी वहां पहुंची और सभी पुलिसकर्मियों से मारपीट करने लगीं। योगेश का आरोप है कि सुनैना ने उसके हाथ पर काटकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर घटना के बाद से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें