फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जामताड़ा के जालसाजों से प्रशिक्षण लेकर करते थे ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Mar 2022 04:11 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित दीपक सहरावत ने बताया कि रात के समय उनके बैंक खाते से 89 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस को तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपियों ने जी-मेल के हैक कर ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल नंबर और जीमेल खाते को खंगाला। इसके जरिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के जामताड़ा में सक्रिय जालसाजों से ठगी के गुर सीखने वाले दो ठगों को दिल्ली पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी जीमेल खाते को हैक कर ठगी की वारदात अंजाम दे रहे थे। आरोपी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के छात्र हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, लैपटॉप, तीन सिम कार्ड, वाईफाई राऊटर बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि आरोपियों ने ठगी के लिए 15 बैंक खातों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इन खातों में जमा करीब दो लाख रुपये जब्त कर लिए हैं।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बाहरी उत्तरी जिले की साइबर सेल को क्राइम पोर्टल के जरिए ठगी की शिकायत मिली, जिसमें पीड़ित दीपक सहरावत ने बताया कि रात के समय उनके बैंक खाते से 89 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस को तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपियों ने जी-मेल के हैक कर ठगी को अंजाम दिया है।

पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल नंबर और जीमेल को खंगाला तो खुल गईं पर्तें

पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल नंबर और जीमेल खाते को खंगाला। इसके जरिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट की जानकारी हासिल की। वहां से दो ईमेल खातों का पता चला, जिनके जरिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट से गिफ्ट वाउचर खरीदे जाते थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ क्रेडिट कार्ड से हुई खरीदारी की जानकारी पुलिस को मुहैया करवाई गई।

जांच में एक ही आईपी एड्रेस की पहचान हुई, जिसकी लोकेशन प्रयागराज में मिली। पुलिस टीम कूरियर बॉय बनकर आरोपियों के पास गई। उनके मोबाइल पर फोन कर बाहर बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों की पहचान प्रयागराज निवासी अनुराग सिंह और विकास कुमार मधेसिया के रूप में हुई। जांच में पता चला कि अनुराग अपने टेलीग्राम खाते पर इंटरनेट कुकीज बनाने में माहिर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें