फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : रिकॉर्ड...72 साल में तीसरी बार सबसे गर्म रहा मार्च, अगले सप्ताह 41 डिग्री तक पहुंच सकता है राजधानी का तापमान

Thu, 31 Mar 2022 11:02 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त गर्मी तेज पड़ रही है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर है। मौसम विभाग के दर्ज इतिहास में ऐसा यह तीसरा साल है, जब मार्च महीने का औसत न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इंडिया गेट पर तेज धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार मार्च की गर्मी ने 12 साल का रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं, 72 साल में तीसरी बार माह का सर्वाधिक औसत न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 1953 व 2010 में मार्च में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी। इन वर्षों में औसत न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार को बीते 24 घंटों में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि तेज हवा चलने से शुक्रवार को तापमान में कमी आ सकती है, लेकिन अगले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त तेज गर्मी पड़ रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर है। मौसम विभाग के इतिहास में 72 साल में तीसरी बार मार्च का औसत न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 39.5 व न्यूनतम सामान्य से दो ज्यादा 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नरेला 41.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि गुरुग्राम में 41.4, पीतमपुरा 41.1, रिज 40.1 में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ दैनिक मौसम के बारे में विभाग का कहना है कि लगातार चौथे दिन दिल्ली-एनसीआर लू की चपेट में रहा। दिनभर गर्म हवाएं चली और लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से छह अधिक 39.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 28 से 80 फीसदी रहा। दिल्ली का नरेला इलाका 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। जबकि गुरुग्राम का 41.4, पीतमपुरा का 41.1, रिज का 40.1 व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ पारे में कमी होगी। इससे अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच जा सकता है। इससे लू चलने की संभावना नहीं है। हालांकि, रविवार से पारे का मीटर फिर चढ़ेगा और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में लू दर्ज की जा सकती है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह के अंत तक अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दैनिक तापमान का पूर्वानुमान

अधिकतम तापमान- 39 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 20  डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:39 बजे
सूर्योदय का समय: 6:10 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा। 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिनभर तेज धूप खिलने की संभावना है। 

औसत न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड

वर्ष     तापमान
1953 18.5
2010 18.5
2022 17.6
तापमान डिग्री सेल्सियस में

दिल्ली-एनसीआर की हवाएं खराब से बहुत खराब के बीच

दिल्ली का एक्यूआइ 298, फरीदाबाद 336, गाजियाबाद 299, ग्रेटर नोएडा 316, गुरुग्राम 264 व नोएडा का 293 एक्यूआइ रहा। सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 305 व पीएम 2.5 का स्तर 129 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार बढ़ने से वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया जा सकता है, लेकिन इसके अगले दिन हवा की रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषकों को जमने में मदद मिलेगी, जिसका असर हवा की सेहत पर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें