दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एक्यूआई
बवाना-345
आईटीओ-320
जहांगीरपुरी-329
मुंडका-305
नरेला-343
पटपड़गंज-302
सोनिया विहार-322
विवेक विहार-317
वजीरपुर-339
अलीपुर-333
दिवाली के बाद शुरू होगा ठंडी हवाओं का दौर
पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद अगले चार दिनों के भीतर दिल्ली में भी मौसम में बदलाव आना शुरू होगा। इस कड़ी में सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 29.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 42 से 93 फीसदी रहा। दिनभर धूप खिली रही लेकिन, धूप में तेजी नहीं रही। इस वजह से गर्मी का अहसास नहीं रहा। सुबह के समय जहां कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छाया रहा वहीं, शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण ठंड महसूस की गई।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। पूरे सप्ताह मौसम सुहाना रहेगा और अगले तीन-चार दिनों के भीतर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चलेगी।