फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बवाल: ख्याला इलाके में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, एक की पीट-पीटकर हत्या, गोली लगने से तीन घायल

Tue, 02 Nov 2021 11:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गोली लगने से घायल तीन लोगों का अभी इलाज चल रहा है। इसमें दो को पेट में गोली लगी है और एक जांघ में गोली लगने से घायल हो गया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इसको लेकर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के ख्याला इलाके में सोमवार रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए, जबकि लोगों ने पिटाई कर एक हमलावर को अधमरा कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, गोली लगने से घायल तीन लोगों का अभी इलाज चल रहा है। इसमें दो को पेट में गोली लगी है और एक जांघ में गोली लगने से घायल हो गया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इसको लेकर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त ख्याला निवासी जसकरण के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान टैगोर गार्डन निवासी सचिन, शिवाजी एंक्लेव निवासी फतेह और मेरठ निवासी फिरोज के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। सचिन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह कंस्ट्रक्शन का काम करता है। 

वह गीता कालोनी थाने का घोषित बदमाश है। सोमवार की रात नौ बजे वह दोस्तों अज्जू, फतेह और प्रेमचंद के साथ रघुवीर नगर के निर्माणाधीन साइट पर मौजूद था। तभी एक बाइक और स्कूटी पर चार युवक आए। उसमें एक रघुवीर नगर निवासी हीरा था। जिसने अपने साथ आए युवकों को सचिन पर गोली चलाने के लिए कहा। सभी ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


अज्जू और फतेह खुद को बचाया और तीनों हमलावरों को पकड़ने की कोशिश भी करने लगे। उन लोगों ने हीरा व जसकरण को पकड़ लिया। इसी दौरान सचिन के जांघ में गोली लगी। जसकरण ने फतेह सिंह के पेट में गोली मार दी। गोली लगने से फिरोज भी घायल हो गया। इसी दौरान लोगों ने जसकरण को पकड़ लिया और उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। 

जसकरण के जांघ में भी गोली लगी। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान जसकरण की मौत हो गई। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से तीन पिस्टल और छह कारतूस मिले। पुलिस ने एक आरोपी अज्जू को हिरासत में ले लिया है और मुख्य आरोपी हीरा की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन

रुपये की लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा है विवाद 
जांच में पुलिस को पता चला कि सचिन गीता कालोनी थाने का घोषित बदमाश है। उसपर हत्या और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज है। पहले वह फाइनेंस का काम करता था। चार पांच साल पहले हीरा उसके साथ ही काम करता था। हीरा पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों के बीच रुपये की लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। फिर जेल में रहने के दौरान भी उनका विवाद हुआ। उसके बाद से दोनों के बीच रंजिश हो गई। 

जसकरण का पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मुख्य आरोपी हीरा के साथ हमला करने आए जसकरण को गोली बारी करने के दौरान लोगों ने दबोच लिया। उसके बाद उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जसकरण को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें दो लोगों को उसे बेहरमी से पीटते हुए देखा जा रहा है। 

अस्पताल में मेडिकल के दौरान उसके शरीर पर चोट के 20 निशानों का खुलासा हुआ है और उसके जांघ पर एक जख्म मिला है। जिसको डॉक्टरों ने बताया है कि यह गोली लगने का जख्म है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी मौत गोली लगने या फिर पिटाई से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम से होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें