फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : प्रदूषण से जंग में निशाने पर 150 हॉटस्पॉट, पर्यावरण मंत्री ने लांच किया एडवांस ग्रीन वॉर रूम और ग्रीन एप

विज्ञापन
दिल्ली सचिवालय में एडवांस्ड ग्रीन वॉर रूम और ग्रीन एप लांच करते पर्यावरण मंत्री गोपाल राय। - अमर ? - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में प्रदूषण से जंग के लिए दिल्ली तैयार हो रही है। इस बार 150 हॉटस्पॉट की पहचान की गई है, जहां से प्रदूषण पर वार किया जाएगा। पिछले वर्ष इनकी संख्या 13 थी। मंगलवार को एडवांस ग्रीन वार रूम और ग्रीन एप भी लांच किया गया। साथ ही ग्रीन वार रूम के लिए 21 सदस्यीय टीम बनाई गई, जो पूरी सर्दी में 24 घंटे सातों दिन काम करेगी। ग्रीन दिल्ली एप के माध्यम से दिल्ली का कोई भी नागरिक प्रदूषण संबंधी शिकायत ग्रीन वार रूम तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सचिवालय में एडवांस ग्रीन वार रूम और ग्रीन दिल्ली एप लांच के दौरान कहा कि पिछली बार 27 हजार शिकायतें मिली थीं। इनमें से 23 हजार का निस्तारण किया गया है। पिछले साल ग्रीन दिल्ली एप केवल एंड्रॉयड फोन पर था, लेकिन अब इसे आईफोन (आईओएस) यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यह एप 27 विभागों का एक संयुक्त प्लेटफार्म है। इस पर जितनी शिकायतें आती हैं, उन पर सभी 27 विभागों के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की जाती है। एप को संचालित करने के लिए हर विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी विभाग की तरफ से नियुक्त कुल 2500 लोगों को ग्रीन वार रूम के जरिए ट्रेनिंग दी गई है। उन सभी लोगों का अलग-अलग बैच तैयार किया है, ताकि एप पर आने वाली शिकायतों को दूर कर सकें।
गोपाल राय के मुताबिक, ग्रीन वार रूम में मुख्य तौर पर तीन तरह से निगरानी की जाती है। इसमें 26 मॉनीटरिंग सेंटर लगे हुए हैं। उन सेंटर की रिपोर्ट को यहां से रोजाना मॉनीटर करते हैं। इसके साथ 70 ग्रीन मार्शल हैं, जो इस वार रूम से जुड़े हैं और जो एक टास्क फोर्स के रूप में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन दिल्ली एप पर कर सकते हैं ये शिकायत
1. औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण।
2. यदि कहीं पार्क में पत्तियां-बायोमास जल रहा है।
3. कहीं कूड़ा या प्लास्टिक कचरा जल रहा है।
4. निर्माण-विध्वंस गतिविधि से धूल प्रदूषण।
5. सीएनडी वेस्ट सड़क किनारे या खाली जगह पर फेंके जाने पर शिकायत।
6. सड़क किनारे या खाली जगह पर कूड़ा फेंका हुआ है और जलाया जा रहा है।
7. गाड़ी ज्यादा धुआं छोड़कर प्रदूषण कर रही है।
8. सड़क पर गड्ढे ज्यादा हैं और वहां से धूल उड़ रही है।
9. यदि सड़क पर कहीं धूल-मिट्टी फैली है।
10. ध्वनि प्रदूषण पर भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें