फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-पंजाब के शिक्षा मॉडल पर बहस: मनीष सिसोदिया ने जारी की 250 स्कूलों की लिस्ट

Sun, 28 Nov 2021 03:22 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि चुनाव से पहले पंजाब और दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर बहस होनी है। उसके पहले पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह दिल्ली के 250 सरकारी स्कूलों में पिछले पांच साल में हुए सुधारों को देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : twitter.com/msisodia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के शिक्षा मंत्री आमने-सामने आ गए हैं। मनीष सिसोदिया ने पंजाब के शिक्षा मंत्री को दोनों राज्यों के स्कूल मॉडल पर बहस करने की चुनौती दी। दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को 250 स्कूलों की लिस्ट जारी की। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आज शाम तक पंजाब के शिक्षा मंत्री भी पंजाब के 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करेंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने दिल्ली के 250 सरकारी स्कूलों में पिछले पांच साल में हुए सुधारों की लिस्ट मांगी थी, जिसके बाद सिसोदिया ने रविवार को 250 स्कूलों की लिस्ट जारी की। 

पंजाब और दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर होगी बहस 
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि चुनाव से पहले पंजाब और दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर बहस होनी है। उसके पहले पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह दिल्ली के 250 सरकारी स्कूलों में पिछले पांच साल में हुए सुधारों को देखना चाहते हैं। उसके बाद पंजाब के भी 250 स्कूलों में हुए सुधार के बारे में हमें दिखाकर उस पर बहस करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दोनों शिक्षा मॉडल्स को देख वोटर करेंगे वोट
उन्होंने कहा कि मैंने 250 स्कूलों की लिस्ट जारी कर दी है, जहां पिछले पांच सालों में शिक्षा में जबरदस्त सुधार आया है। उम्मीद जताई कि पंजाब के शिक्षा मंत्री भी जल्द ही 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करेंगे। इसके बाद परगट सिंह और मैं मीडिया के साथ, दिल्ली और पंजाब के 250 स्कूलों में जा सकें और फिर पंजाब और दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर खुलकर बहस कर सकें। दोनों शिक्षा मॉडल्स को देखकर पंजाब के वोटर अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट डालकर एक मॉडल चुन सकेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें