फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंचन और प्राथमिक विद्यालयों को खोलने पर डीडीएमए आज कर सकता है फैसला

Wed, 29 Sep 2021 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीडीएमए के एक अधिकारी के मुताबिक उपराज्यपाल से हुई बैठक के बाद माना जा रहा है कि डीडीएमए की बुधवार की बैठक में रामलीला के मंचन की अनुमति मिल सकती है और साथ ही प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोलने के मुद्दे पर भी अहम फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बुधवार को होने वाली अहम बैठक में रामलीला मंचन और प्राथमिक विद्यालयों को खोलने को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है। 

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली की कुछ प्रमुख रामलीला आयोजन समितियों ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी। डीडीएमए के एक अधिकारी के मुताबिक उपराज्यपाल से हुई बैठक के बाद माना जा रहा है कि डीडीएमए की बुधवार की बैठक में रामलीला के मंचन की अनुमति मिल सकती है और साथ ही प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोलने के मुद्दे पर भी अहम फैसला लिया जा सकता है।

लव कुश राम लीला समिति के सचिव अर्जुन कुमार ने बताया कि रामलीला के मंचन के लिए मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से मुलाकात की थी। इसके बाद से उम्मीद बढ़ गई है कि डीडीएमए से अनुमति मिल जाएगी। 
विज्ञापन


कई निजी स्कूलों ने भी दिल्ली सरकार से छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के स्कूल खोलने की अनुमति मांगी है। जबकि डीडीएमए द्वारा गठित पैनल ने राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने की सिफारिश की है। एक सितम्बर से कक्षा 9 से 12वीं और 8 सितम्बर से कक्षा 6 से 8वीं कक्षा के स्कूलों को खेलने की सिफारिश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें