फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीपुर में बदमाश की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अलीपुर के हिरणकी गांव में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बदमाश प्रमोद सिंह की हत्या कर दी। वह गैंगस्टर नीरज बवानिया का दूर का रिश्तेदार और गैंग का सदस्य बताया जाता है। उसकी हत्या के पीछे गैंगवार बताई जा रही है। हालांकि पुलिस घटना के पीछे आपसी रंजिश बता रही है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मारा गया बदमाश प्रमोद सिंह अलीपुर के हिरणकी गांव का निवासी था। बृहस्पतिवार रात 11:45 बजे पुलिस को हिरणकी गांव में एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले परिवार वाले घायल प्रमोद को मैक्स अस्पताल ले जा चुके थे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारियोें ने बताया कि गैंगस्टर अमित उर्फ भूरा को हिरासत से भगाने और पुलिस से हथियार छीनने के मामले में प्रमोद पर केस दर्ज था। इस मामले में उसे स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। पिछले कई साल से प्रमोद अपराध छोड़कर गांव में रहकर प्रापर्टी का काम कर रहा था। पुलिस का मानना है कि प्रमोद की हत्या आपसी रंजिश में की गई है। जबकि लोगों का कहना है कि जिस तरह से उसकी हत्या की गई है, इससे साफ लगता है कि किसी गैंग के सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

घटना के दौरान का सीसीटीवी फुटेज वायरल
घटना के दौरान का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक पर तीन हमलावर आते दिख रहे हैं। सबसे पीछे बैठे युवक ने एक बैग टांग रखा है। सामने आते ही एक बदमाश चलती बाइक से नीचे कूदा और पीछे से प्रमोद के गोली मार दी। प्रमोद के नीचे गिरते ही हमलावर लौट गया। इसके बाद वह दोबारा प्रमोद के पास पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस को मौके पर नौ खोखे पड़े मिले। अलीपुर थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक बदमाश की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें