राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह ट्रेन के सामने छलांग लगाकर एक युवक ने जान दे दी। उसके पास से एक सुइसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने एक महिला से एकतरफा प्यार करने की बात लिखी है।
घटना की वजह से द्वारका से नोएडा व वैशाली की ओर जाने वाली मेट्रो ट्रेन के परिचालन करीब आधे घंटे तक बाधित रही। सुबह करीब 9 बजे खबर मिलने के बाद पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों ने युवक को जख्मी हालत में एक निजी अस्पताल में ले गए।
जहां से उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से पुलिस को एक सुइसाइड नोट व पहचान पत्र मिला।
लिखा महिला उससे प्यार नहीं करती
- फोटो : अमर उजाला
जिसमें उसकी पहचान एंड्रूयूजगंज निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई। वह एक निजी हेल्थकेयर कंपनी में काम करता था। पुलिस के मुताबिक उसके पास से एक सुइसाइड नोट मिला।
जिसमें उसने लिखा है कि वह एक महिला से प्यार करता है, लेकिन वह महिला उससे प्यार नहीं करती है। जिसकी वजह से वह परेशान होकर यह कदम उठा रहा है।
पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें पता चला कि युवक द्वारका से नोएडा जाने वाली दिशा में प्लेटफार्म पर खड़ा था। जैसे ही उसके पास ट्रेन आयी, उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। पुलिस उसके परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।