फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीए ने पकड़े 9 फर्जी परीक्षा देने वाले, 23 केंद्र ब्लैकलिस्ट, 49 जगहों पर पड़ताल

Mon, 06 Sep 2021 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • जेईई मेन के चौथे चरण की परीक्षा: पिछले साल गुवाहाटी में भी ऐसे मामले आए, 49 परीक्षा केंद्र ब्लैकलिस्ट, 419 छात्रों की हो रही जांच
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई की जांच के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) ने नौ जगहों पर गड़बड़ी करने वालों का पता लगाया है। एनटीए ने जेईई मेन 2021 के चौथे चरण की 26 अगस्त से 2 सितंबर के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा में 9 ऐसे  मामले पकड़े हैं, जोकि दूसरों की जगह परीक्षा दे रहे थे।। इसके बाद 23 परीक्षा केंद्रों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है जबकि 49 परीक्षा केंद्रों और 419 परीक्षार्थियों के बारे में पड़ताल की जा रही है। वहीं, एनटीए की जांच में अभी तक सामने आया है कि  470 छात्रों के एक सेशन में अचानक नंबर बढ़े हैं।

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इंजीनियरिंग दाखिले के लिए राष्ट्रीय दाखिला प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2021 के चौथे चरण में एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। एनटीए की फूलप्रुफ सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मुन्नाभाई परीक्षा देने में सफल हुए हैं। शिक्षा मंत्रालय को इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद एनटीए को इस संबंध में जांच करने को कहा गया था। शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने भी इस मामले में एनटीए को पूरी जांच करने का निर्देश दिया है। 

वहीं, एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी ने इस मामले में कहा है कि पिछले साल भी गुवाहाटी में ऐसा मामला सामने आया था हमने छात्र का परीक्षा परिणाम रद्द कर दिया था। संदिग्ध केंद्रों, छात्रों की सूची तैयार की जा रही है, जिनके एक सेशन में अचानक से नंबर या स्कोर बढ़ गया। इसके अलावा ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से वीडियो से नजर, थर्ड पार्टी ऑडिटर रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें