फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, आरोपियों में एक महिला भी

Mon, 06 Sep 2021 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कर रही पूछताछ, बदायूं और बरेली से आ रही थी हेरोइन
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने डेढ़ करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मोहम्मद आलम (38), सुनील (25) और एक महिला आशा उर्फ पाशो उर्फ बाली (45) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 820 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी मोहम्मद आलम ने हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर 2003 से 2019 के बीच जेल में सजा काटी है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि नारकोटिक्स सेल पिछले काफी दिनों से बरेली और बदायूं से हेरोइन का धंधा करने वालों पर नजर रखे हुए थी। जांच के दौरान टीम को पता चला कि हत्या की सजा काट चुका आरोपी मो. आलम मंडोली जेल के पास आने वाला है। छानबीन के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को आलम को दबोचकर उसके पास से 550 ग्राम हेरोइन बरामद की। 

इसके बाद पुलिस ने उसके साथ सुनील और आशा को भी गिरफ्तार किया। आरोपी आलम आशा से ही हेरोइन लेकर सप्लाई करता था। आशा के पास से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आशा मजनू का टीला इलाके में ज्योति के जरिये हेरोइन लेती थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें