फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के सिर पर वारकर हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

Sun, 12 Dec 2021 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शुरुआती जांच के बाद पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की बात से इनकार नहीं कर रही है। घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। हत्यारे ने घर से जाते समय दरवाजे की बाहर से कुंडी भी लगा दी थी। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त कुसुमलता सिंघल (80) के रूप में हुई है। हत्याकांड का पता उस समय चला जब कुसुमलता की बेटी उनके मोबाइल पर कॉल कर रही थी। संपर्क न होने पर पड़ोसियों से घर जाकर देखने के लिए कहा गया। इसके बाद में हत्या का पता चला। 

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की बात से इनकार नहीं कर रही है। घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। हत्यारे ने घर से जाते समय दरवाजे की बाहर से कुंडी भी लगा दी थी। 

पुलिस के मुताबिक कुसुमलता अकेली ए/83, ओल्ड राजेंद्र नगर के मकान में रहती थीं। पति की पिछले साल मौत हो गई थी। परिवार में दो बेटियां हैं। एक बेटी दक्षिण दिल्ली में रहती है जबकि दूसरी बेटी विदेश (स्विट्जरलैंड) में रहती है। पिता के गुजरने के बाद दोनों बेटियां ही मां को खर्चा भेजती थी। शनिवार सुबह दिल्ली में रहने वाली बेटी ने कुसुमलता के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


परेशान होकर पड़ोसी से घर जाकर देखने के लिए कहा गया। पड़ोस में रहने वाले अंकल देखने के लिए गए तो कुसुमलता के घर का दरवाजा बाहर से बंद था। कुंडी खोलकर पड़ोसी अंदर गए तो जमीन पर कुसुमलता की लाश पड़ी थी। फर्श पर खून भी फैला हुआ था। फौरन पड़ोसी ने 2.27 बजे मामले की सूचना पुलिस के अलावा कुसुमलता की बेटी को दी। इसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मिलने-जुलने वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

एक दिन पहले हुई बुजुर्ग महिला की हत्या...
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद ऐसा लगता है कि कुसुमलता की हत्या शुक्रवार रात के समय ही कर दी गई। कमरे पर पड़ा खून जमा हुआ था। घर में किसी तरह के विरोध के निशान भी नहीं मिले हैं। इससे लगता है कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। आरोपी ने किसी भारी वस्तु को कुसुमलता के सिर पर मारा। इसके बाद तब तक उनका मारा गया जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से सक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने घर से कुसुमलता का मोबाइल व कुछ अन्य सामान अपने कब्जे में लिया है।

कुसुमलता के घर काम करने आती थी नौकरानी...
शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कुसुमलता के घर उनकी मदद के लिए दिन में एक नौकरानी आती थी। शुक्रवार को वह आई थी या नहीं उसका पता किया जा रहा है। शुक्रवार शाम के समय आखिरी बार कुसुमलता को घर के दरवाजे पर देखा गया था। उनसे मिलने कौन-कौन आता था। इसका भी पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें