फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खून-खराबा : प्रेम नगर में युवक का कत्ल, मंगोलपुरी में भी नौजवान की हत्या

Fri, 06 Aug 2021 03:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • बीच-बचाव करने पर चचेरे भाई पर भी चाकू से हमला कर हुए फरार
  • दो नाबालिग समेत चार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम नगर इलाके में बुधवार रात जन्मदिन की पार्टी में शराब पीने के बाद हुए विवाद में दोस्तों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी, जबकि उसके चचेरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त डी ब्लॉक निवासी प्रेमनगर निवासी वीरेंद्र (23) के रूप में हुई है। चचेरे भाई की पहचान नितिन (22) के रूप में हुई। वीरेंद्र पेशे से पलंबर था और नितिन अपने पिता वीर बहादुर सिंह की सिलाई मशीन की मरम्मत करने में मदद करता है। बुधवार रात करीब सात बजे नितिन वीरेंद्र के साथ दोस्त दिवाकर और राजेश की ओर से दी गई जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए एन ब्लॉक गली नाग मंदिर प्रेम नगर गया था। वहां दिवाकर और राजेश के अन्य दोस्त मौजूद थे।

 सभी ने पार्टी के दौरान शराब का सेवन किया। इस दौरान वीरेंद्र का किसी बात को लेकर अन्य लोगों से कहासुनी हो गई। बात हाथापाई पर पहुंच गई। इस दौरान आरोपियों ने वीरेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। अपने भाई पर हो रहे हमले में बीच-बचाव करने के दौरान आरोपियों ने नितिन पर भी चाकू से हमलाकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। 
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। नितिन के बयान पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। उसके मुताबिक वारदात में विवेक , गोविंदा, पिंटू, जितेंद्र और राजेश के अलावा दो नाबालिग शामिल थे। पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर उनके निशानदेही पर अन्य आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। 
 

विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में युवक की चाकू गोदकर हत्या

मंगोलपुरी इलाके में बुधवार रात प्रेम-प्रसंग में हुए विवाद में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

मृतक की शिनाख्त वाई ब्लॉक निवासी शैफूद्दीन के रूप में हुई है। बुधवार रात नौ बजे पुलिस को वाई ब्लॉक में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल युवक को उसके परिवार वाले संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। वहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। युवक के सीने के पास चाकू के तीन जख्म मिले हैं। 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि युवक का इलाके में रहने वाली एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उस लड़की का पहले इसी इलाके में रहने वाला एक आरोपी से प्रेम-प्रसंग था। लड़की इन दिनों आरोपी को नजरअंदाज कर शैफूद्दीन से बातचीत करने लगी थी। इस बात को लेकर शैफूद्दीन और आरोपी के बीच दो-तीन बार विवाद हुआ था। बुधवार रात आरोपी अपने एक दोस्त के साथ शैफूद्दीन के पास गया और कहासुनी के बाद चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें