30 सितंबर को लूटी थी क्रेटा कार
अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि 30 सितंबर को एक कारोबारी के चालक नफे सिंह को अगवा बदमाशों ने उनसे क्रेटा गाड़ी लूट ली थी। बदमाश नफे सिंह को बेगमपुर इलाके में फेंककर फरार हो गए थे। केएन काटजू मार्ग थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।
टेक्निकल सर्विलांस व ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने आरोपियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी यूपी और बिहार की सीमा पर मौजूद हैं। सात दिसंबर को अपराध शाखा की टीम ने रवि को कुशी नगर, यूपी से दबोचा। इसके बाद स्वेत सिंह को गोपालगंज बिहार से दबोच लिया।
एक इनोवा कार लूट भी कबूल की
दोनों से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि इन लोगों ने आठ अक्तूबर को इंदरपुरी इलाके में इनोवा कार को लूटा था। वहीं 15 अक्तूबर को प्रशांत विहार इलाके में आरोपियों ने दूसरी इनोवा लूटी थी। तीनों ही मामलों में लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा जांच कर रही थी। वारदात में रवि और स्वेत के दो अन्य साथी भी शामिल हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।