फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए हत्या: ससुराल वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार, अचानक पहुंची पुलिस, जलती चिता से निकाला शव

Thu, 09 Dec 2021 06:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद महिला के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और जलती चिता से शव को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव और महिला का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद से एक दहेज हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद ससुराल वाले आनन-फानन अंतिम संस्कार कर रहे थे इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से महिला के शव को बाहर निकाल लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


टीकरी कस्बे में दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद परिजन शव को आनन-फानन अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट लेकर पहुंच गए। वहीं मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से अधजली हालत में बाहर निकाला। मायके वालों ने महिला के पति और सास समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

टीकरी निवासी सोनू पुत्र नकली की शादी सात माह पूर्व गांगरौल थाना चोला बुलंदशहर निवासी नीलम के साथ हुई थी। बुधवार की शाम महिला नीलम (25 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थिति में की मौत हो गई। महिला के ससुराल वाले उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चिता से शव को अधजली हालत में बाहर निकाला। 
विज्ञापन


इंस्पैक्टर दोघट भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को मृतक महिला के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर शिकायत की कि उनकी लड़की को ससुराल वालों ने मार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीकरी गांव पहुंची। वहां पता चला कि महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट में ले गए है। 

यह भी पढ़ें: कंचन की मोहब्बत: झूठा निकला रोहित का प्यार, शादी करना चाहती थी... पर मार डाला, खौफनाक है पूरी वारदात

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस श्मशान घाट ही पहुंच गई और शव को जलती चिता से बाहर निकाला। वहीं गुरुवार को मृतक महिला के पिता कृष्ण, बहन ऋतु, रिया, भाई सागर, चाचा गुलशन, युवराज, संजय, अशोक टीकरी पहुंचे। मृतका के पिता ने सास और पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी से ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज में बुलेट की मांग कर रहे थे। जिससे नाराज होकर ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मृतक महिला के अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन आरोपी फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें