फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली पुलिस ने भगोड़ा स्कूनर की राष्ट्रीय खिलाड़ी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांजा तस्करी मामले में भगोड़ा घोषित स्नूकर खिलाड़ी गिरफ्तार
विज्ञापन


वर्ष 2006 में कोर्ट ने सतविंदर को भगोड़ा घोषित किया था

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने गांजा तस्करी के मामले में भगोड़ा घोषित महिला सतविंदर कौर उर्फ नेहा अरोड़ा को 13 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। वह राष्ट्रीय स्तर की स्नूकर खिलाड़ी है।
नई दिल्ली जिला अधिकारियों के अनुसार, सतविंदर को प्रशांत विहार थाना पुलिस ने वर्ष 2004 में गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। सतविंदर कोर्ट की कार्यवाही के दौरान फरार हो गई। वर्ष 2006 में कोर्ट ने सतविंदर को भगोड़ा घोषित कर दिया था। नई दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में एसआई रवि व एएसआई राजकुमार की टीम सतविंदर की तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार को सिर्फ इतनी जानकारी थी कि महिला गांजा तस्करी करती थी और उसे स्नूकर खेलने का शौक था। इस आधार पर पुलिस सतविंदर कौर तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में पता लगा कि एक महिला जनकपुरी के डिस्ट्रिक्ट सेंटर में स्नूकर क्लब चलाती है।
पुलिस टीम पोसंगीपुर गांव, जनकपुरी पहुंची तो पता लगा कि महिला ने चार महीने पहले क्लब बंद कर दिया था। यहां से मिले पते के आधार पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि महिला राष्ट्रीय स्तर पर स्नूकर खेलती है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें