फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ा गया 55 वर्षीय वाहन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा
विज्ञापन

55 वर्षीय वाहन चोर
नई दिल्ली। तिलक नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 55 वर्षीय वाहन चोर ककरौला निवासी नरेंद्र भाटिया को गिरफ्तार किया है। उस पर पहले से 14 मामले दर्ज हैं। चार माह पहले तिहाड़ जेल से निकलने के बाद वह फिर से वाहन चुराने लगा। इसके कब्जे से तीन स्कूटी और दो बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि 15 दिसंबर को तिलक नगर मेन नजफगढ़ रोड से एक बाइक चोरी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज में चोर दिखा। इसकी पहचान के बाद पुलिस ने घर पर दबिश देकर नरेंद्र भाटिया को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि नरेंद्र भाटिया तिलक नगर, हरिनगर, विकासपुरी और जनकपुरी इलाके से वाहनों की चोरी कर चुका है। अगस्त में ही वह तिहाड़ जेल से बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें