फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश युवक पर बर्फ के सुए से युवक पर हमला,हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में युवक पर सुए से हमला
विज्ञापन

बचाने आए दो दोस्त भी घायल, हमलावरों में दो बताए गए बीएसएफ जवान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले के पालम गांव स्थित राजनगर एक्सटेंशन पार्ट-2 में मंगलवार देर रात पार्टी के दौरान कुछ युवकों ने कारोबारी संदीप पर लाठी-डंडों और बर्फ तोडने वाले सुए से हमला कर दिया। उसे पिस्टल की बट से भी पीटा गया। शोर-शराबा सुनकर आए संदीप के दोस्तों बलराज और जोगिंद्र भी हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए। उनका आरोप है कि हमलावरों ने हवा में गोली भी चलाई है, जबकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से संदीप को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। हमलावरों में दो बीएसएफ के जवान बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बलराज (36) परिवार के साथ सी-1, प्रथम तल राजनगर एक्सटेंशन पार्ट-2 में रहता है। उसका फाइनेंस का काम है। मंगलवार को दो दोस्त संदीप कुमार और जोगिंदर गुलिया उसके घर आए। ग्राउंड फ्लोर पर बलराज व उसके दोस्तों का जानकार विनोद रहता है। देर रात करीब 11:15 बजे विनोद व एक अन्य युवक जितेंद्र उर्फ जीतू नीचे चल रही पार्टी में बलराज, संदीप व जोगिंद्र को बुलाने ऑआए। जोगिंद्र और बलराज ने मना कर दिया, जबकि जोर देने पर संदीप चला गया। कुछ ही समय बाद नीचे से शोर-शराबे की आवाजें आनी लगीं। बलराज और जोगिंद्र नीचे पहुंचे तो देखा कि जितेंद्र व विनोद जमीन पर गिराकर संदीप को लाठी, डंडों, पिस्टल की बट व सुए से मार रहे थेे। संदीप बेहोश था। दोनों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान जितेंद्र व विनोद के साथ मौजूद अन्य लड़कों ने हवाई फायरिंग की। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। बलराज ने आरोप लगाया है कि हमलावरों में दो बीएसएफ के जवान भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें