फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू प्लेस से किशोरी का अपहरण कर जबरदस्ती शादी कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कालकाजी थाना पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक ब्यूटीशन, उसके भाई व दोस्त को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर एक किशोरी को अगवा कर जबरन शादी कराने का आरोप है। पुलिस ने अगवा किशोरी को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजस्थान की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ नेहरू प्लेस फुटपाथ पर रहती है। आठ अगस्त 2021 को किशोरी अचानक नेहरू प्लेस से लापता हो गई। परिजन की शिकायत पर कालकाजी थानाध्यक्ष बलबीर कल्सन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 10 जनवरी को माता-पिता ने किशोरी का फोन आने और उसके तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में होने की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने तिगड़ी जाकर डोर टू डोर सर्वे किया तो किशोरी बंधक बनी मिली। पुलिस ने बंधक बनाने की आरोपी युवती रंजन कुमारी उर्फ ज्योति, उसके भाई रंजन कुमार और दोस्त दिल्ली कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में रंजन कुमारी ने बताया कि उसे लड़की नेहरू प्लेस में मिली थी। उसे लगा कि लड़की गरीब है, जिसे लालच देकर आसानी से फंसाया जा सकता है। दो-तीन दिन बाद रंजन कुमारी अपने दोस्त दिलीप कुमार के साथ नेहरू प्लेस पहुंची और किशोरी को नए कपड़ों का लालच दिया। किशोरी अपने छोटी बहन को साथ ले जाने की जिद करने लगी। इस पर उसे आरोपियों ने अगवा कर लिया। इसके बाद युवती ने किशोरी की अपने भाई रंजन कुमार के साथ शादी करा दी थी। फिर किशोरी को तिगड़ी में बंधक बना कर रखने लगे। उसे घर से बाहर निकलने और फोन करने की मनाही थी। 10 जनवरी को जब किशोरी अकेली थी तो उसने अपने घरवालों को फोन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें