फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म व जलाने का मामला: घटना के 10वें दिन बच्ची का हुआ अंतिम संस्कार, प्रदर्शन जारी

Wed, 11 Aug 2021 07:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कैंट के पुरानी नांगल राय इलाके में वर्षीय बच्ची की हत्या के 10वें दिन बुधवार को बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि अभी भी प्रदर्शन जारी है। अंतिम संस्कार से नाराज कुछ लोगों ने अभी भी सड़क को खाली नहीं किया है।
 
विज्ञापन
बच्ची के अवशेषों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैंट स्थित पुरानी नांगल राय इलाके में नौ वर्षीय बच्ची की हत्या के 10वें दिन बुधवार को परिजनों ने बच्ची के अवशेषों का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। अंतिम संस्कार करने का विरोध कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हटा दिया। 
विज्ञापन


अंतिम संस्कार से नाराज कुछ लोगों ने अभी भी सड़क को खाली नहीं किया है और प्रदर्शन जारी है। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक, डीडीयू अस्पताल से पीड़ित परिवार को बच्ची के अवशेष व पैरों को सौंप दिया गया था। 

इसके बाद पुरानी नांगल स्थित श्मशान में परिजनों ने 15 से अधिक रिश्तेदारों के बीच अंतिम संस्कार किया। अंतिम क्रिया पीड़ित परिवार की मर्जी की गई है। उपायुक्त के अनुसार, अंतिम संस्कार के दौरान प्रदर्शन स्थल पर कुछ लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी और इसमें बाधा डालने की कोशिश की। लेकिन पीड़ित परिवार ने प्रदर्शनकारियों को अनुमति नहीं दी। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटा दिया। अंतिम संस्कार करने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाया। वहीं, परिजनों ने पुलिस व स्थानीय लोगों के सामने स्वीकार किया है कि उन्होंने बच्ची के अवशेषों का अंतिम संस्कार अपनी मर्जी से किया है। 
विज्ञापन

राजनीतिक व अन्य दलों ने पहुंच किया प्रदर्शन

बच्ची की अंतिम संस्कार की सूचना मिलने पर मौके पर कई राजनीतिक व अन्य दलों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के नेतृत्व में महिला विंग ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं, छात्र संगठन से लेकर अन्य राजनीतिक दलों ने टेंट के नजदीक प्रदर्शन जारी रखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक बच्ची को इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। 

बंद रहा रास्ता, लोगों को हुई परेशानी
बच्ची का अंतिम संस्कार करने के बाद भी बुधवार को सागरपुर से दिल्ली कैंट आने वाला मार्ग प्रभावित रहा। फ्लाईओवर पार करने के बाद प्रदर्शनस्थल के पास एक कट से वाहनों को जाने के लिए रास्ता दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटने के लिए कहा, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बच्ची को इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए मौके पर ही प्रदर्शन जारी रखने की मांग की। रास्ता न खुलने की वजह से वाहन चालकों की 10वें दिन भी परेशानी बनी रही। 

यह था मामला
बीते सप्ताह रविवार को पुरानी नांगल स्थित श्मशान में एक नौ वर्षीय बच्ची पानी लेने के लिए पहुंची थी। काफी देर में भी नहीं लौटने पर जब बच्ची श्मशान पहुंची तो बच्ची मृत मिली थी। इस पर श्मशान में मौजूद मुख्य पुजारी समेत चार आरोपियों ने बच्ची की मौत का कारण करंट लगना बताया था। लेकिन, परिजन व अन्य लोगों ने चारों आरोपियों पर दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस में शिकायत देने पर चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद से श्मशान के पास ही प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें