फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लगातार तीन दिन से घट रहा कोरोना टीकाकरण, रविवार को केवल ढ़ाई हजार लोगों ने ली वैक्सीन

Sun, 22 Aug 2021 06:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी में बीते तीन दिन से लगातार टीकाकरण कम होता जा रहा है। अगर रविवार की बात करें तो सरकारी केंद्रों पर अवकाश के चलते वैक्सीन नहीं लगा सका लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में केवल ढ़ाई हजार लोग ही वैक्सीन ले सके। 
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर राजधानी में कोरोना संक्रमण दर एक फीसदी से भी काफी नीचे दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी ओर विशेषज्ञ इसके पीछे दिल्लीवासियों में हर्ड इम्यूनिटी का विकसित होना बड़ा कारण मान रहे हैं लेकिन डेल्टा वैरिएंट के चलते स्थिति को अभी भी गंभीर मानते हुए टीकाकरण बढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 
विज्ञापन


जबकि राजधानी में बीते तीन दिन से लगातार टीकाकरण कम होता जा रहा है। अगर रविवार की बात करें तो सरकारी केंद्रों पर अवकाश के चलते वैक्सीन नहीं लगा सका लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में केवल ढ़ाई हजार लोग ही वैक्सीन ले सके। 

पिछले तीन दिन की स्थिति देखें तो 19 अगस्त को 1.44 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन लिया था जोकि 20 अगस्त तक घटकर 1.17 लाख रह गया। इसके बाद 21 अगस्त को टीकाकरण में गिरावट जारी रही और कुल 92 हजार लोग ही वैक्सीन लगवा सके। यह स्थिति वीकेंड पर है जिसे लेकर सबसे अधिक टीकाकरण होने की उम्मीद लगाई जाती है। 
विज्ञापन


कोविन वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में अब तक 1.23 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है लेकिन इनमें से 34.88 लाख लोग ही दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर पाए हैं। अभी भी 88.40 लाख से अधिक लोगों को दूसरी खुराक मिलना बाकी है। 
विज्ञापन

ग्रामीण दिल्ली में 10 दिन बाद आई सबसे अधिक कमी

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को ग्रामीण दिल्ली में केवल पांच हजार लोगों ने ही वैक्सीन लिया था। इससे पहले 11 अगस्त को 5567 लोगों ने वैक्सीन लिया लेकिन इसके बाद लगातार इनकी संख्या बढ़ते हुए नौ हजार का आंकड़ा भी पार कर गई लेकिन टीकाकरण में आई गिरावट के चलते ग्रामीण क्षेत्रों पर भी बुरा असर दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें