फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: अस्पतालों में लगातार संक्रमित हो रहे स्वास्थ्यकर्मी, अब तक 100 से ज्यादा मरीज मिले

Tue, 04 Jan 2022 06:30 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एम्स में अब तक 50 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। नई दिल्ली स्थित आरएमएल में 20 डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ संक्रमित मिला है। सफदरजंग अस्पताल में 24, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 15, लोकनायक अस्पताल में 12, हिंदूराव अस्पताल में सात, जीबी पंत सुपर स्पेशलिटी में चार, जीटीबी में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी का असर अब अस्पतालों में भी दिखाई देने लगा है। भले ही अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या कम है लेकिन यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। स्थिति यह है कि राजधानी के सात बड़े अस्पतालों में अब तक 100 से भी ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली एम्स में अब तक 50 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में अब तक 20 डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ संक्रमित मिला है। वहीं सफदरजंग अस्पताल में 24, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 15, लोकनायक अस्पताल में 12, हिंदूराव अस्पताल में सात, जीबी पंत सुपर स्पेशलिटी में चार, जीटीबी में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन

अस्पतालों ने नहीं दी आधिकारिक सूचना

हालांकि इनमें से किसी भी अस्पताल ने आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है लेकिन अलग अलग विभागों से मिल रही सूचना के आधार पर कोरोना की चपेट में आ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों में सीनियर फैकल्टी, रेजिडेंट, नर्स और अन्य स्टाफ शामिल है।

जिनमें संक्रमण का असर नहीं, उन्हें ड्यूटी पर लौटने का निर्देश

एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों में संक्रमण का असर नहीं है, उन्हें ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि माइल्ड या फिर अधिक लक्षण होने पर उन्हें घर में ही रहकर आइसोलेशन की सलाह दी गई है। करीब पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों को एम्स में ही भर्ती कराया गया है। इनमें संक्रमण का असर मोडरेट दिखाई दे रहा है।

ओमिक्रॉन के साथ डेल्टा के भी लक्षण दिखे

एम्स प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य कर्मचारियों में ओमिक्रॉन के साथ साथ डेल्टा वैरिएंट के लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं जिनमें सांस लेने में तकलीफ मुख्य है। हालांकि इनका यह भी मानना है कि अधिकांश स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल परिसर में नहीं बल्कि बाहरी इलाकों से संक्रमित हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें