फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: 24 दिन बाद दिल्ली में पांच हजार से कम मिले कोरोना संक्रमित, 34 मरीजों ने तोड़ा दम

Thu, 27 Jan 2022 08:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 4291 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 9397 मरीजों को छुट्टी दी गई है। इस दौरान 34 मरीजों की मौत हुई। पिछले एक दिन में 44903 नमूने की जांच में 9.56 फीसदी नमूने संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामलों में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार को 24 दिन बाद दिल्ली में पांच हजार से भी कम नए मामले सामने आए हैं। साथ ही दैनिक संक्रमण दर भी अब 10 फीसदी से नीचे आई है। हालांकि संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या में फिलहाल कमी नहीं हुई है। बीते दो सप्ताह से राजधानी में हर दिन औसतन 30 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 4291 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 9397 मरीजों को छुट्टी दी गई है। इस दौरान 34 मरीजों की मौत हुई। पिछले एक दिन में 44903 नमूने की जांच में 9.56 फीसदी नमूने संक्रमित मिले हैं। इससे पहले बीते चार जनवरी को एक दिन में 5481 लोग संक्रमित मिले थे। वहीं तीन जनवरी को 4099 लोग संक्रमित मिले। इन दोनों दिन के बाद दिल्ली में संक्रमण के मामले रोजाना काफी तेजी से बढ़ते चले गए। 

फिलहाल राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,15,288 हुई है जिनमें से 17,56,369 मरीज ठीक भी हुए हैं लेकिन 25744 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। अभी भी 33175 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 26812 मरीज अपने अपने घरों में आइसोलेट हैं। 2028 मरीजों को अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इनके अलावा 146 संक्रमित रोगी कोविड निगरानी केंद्र और 21 मरीजों की कोविड स्वास्थ्य केंद्र में देखभाल की जा रही है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी में अभी भी 42388 इलाके पूरी तरह से सील हैं। यहां कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। 14 दिन की अवधि के लिए बने कंटेनमेंट जोन को माइक्रो स्तर पर बनाया गया है जिसकी वजह से इनकी संख्या काफी मानी जा रही है। 

142 मरीजों की हालत गंभीर
विभाग ने जानकारी दी है कि राजधानी में अभी 142 कोरोना मरीजों की हालत काफी गंभीर है। इन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है। जबकि 699 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन का सपोर्ट देना पड़ रहा है। इनके अलावा 717 मरीजों का उपचार आईसीयू में चल रहा है। इस तरह अस्पतालों में भर्ती 2028 में से 1416 मरीजों में संक्रमण की स्थिति मोडरेट से गंभीर श्रेणी के बीच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें