फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में छह हजार से ज्यादा लोग मिले संक्रमित, लगातार दूसरे दिन 31 की मौत

Tue, 25 Jan 2022 08:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 6028 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 9127 मरीजों को छुट्टी दी गई लेकिन 31 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना की जांच बढ़ने से संक्रमित रोगी भी बढ़ गए हैं। जबकि संक्रमण दर करीब एक फीसदी की गिरावट आई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 6028 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 9127 मरीजों को छुट्टी दी गई लेकिन 31 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। सोमवार को भी संक्रमण से 30 मरीजों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 57132 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें 10.55 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 48844 नमूनों की जांच में 11.79 फीसदी संक्रमित मिले थे। फिलहाल राजधानी में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या 18 लाख पार हुई है। 

दो मार्च 2020 को राजधानी में पहला संक्रमित रोगी मिला था। तब से लेकर अब तक 18,03,499 लोग संक्रमित हुए जिनमें 17,35,808 ठीक भी हुए लेकिन 25681 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली में अभी भी 42010 संक्रमित रोगी उपचाराधीन हैं। इनमें से 33602 रोगी अपने अपने घरों में आइसोलेट हैं। वहीं 195 मरीजों का उपचार कोविड निगरानी केंद्र और 26 रोगी कोविड स्वास्थ्य केंद्र में हैं। इनके अलावा अस्पतालों में 2304 कोरोना संक्रमित मरीज हैं जिनमें से 162 रोगी वेंटिलेटर पर हैं। वहीं 760 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है। इनके अलावा 817 मरीजों का उपचार आईसीयू में चल रहा है। 
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह की तुलना में संक्रमण दर में लगातार कमी आ रही है लेकिन कंटेनमेंट जोन पर इसका असर काफी कम पड़ रहा है। स्थिति यह है कि राजधानी में अभी भी 44547 इलाके पूरी तरह से सील हैं। यहां आपात स्थिति छोड़ अन्य किसी भी तरह की गतिविधि छूट नहीं है। 

विभाग ने कोविड टीकाकरण को लेकर बताया कि राजधानी में अब तक 1.21 करोड़ व्यस्क आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है। वहीं 224017 लोगों को एहतियाती खुराक दी गई है। इनके अलावा 7.60 लाख किशोर अब तक पहली खुराक ले चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें