फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: संक्रमण के 32 नए मामले मिले, लगातार छठे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं

Mon, 06 Sep 2021 10:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,37,991 हो गई है। इनमें से 14,12,542 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 25,082 है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी में सोमवार को 32 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। गनीमत यह रही कि लगातार छठे दिन संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 25,082 है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,37,991 हो गई है। इनमें से 14,12,542 स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 367 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 81 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 244 मरीज हैं। कोविड केयर केंद्रों में तीन रोगी भर्ती है। दिल्ली में कुल संक्रमण दर 5.52 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 54,611 टेस्ट किए गए हैं। रोजाना के मुकाबले जांच की संख्या करीब 20 हजार कम रही। कुल हुई जांच में 45,524  आरटी-पीसीआर से और 9087 एंटीजन से हुए हैं। कंटेनमेंट जोन 133 हैं।
विज्ञापन


8343 लोगों को लगा टीका
राजधानी में पिछले 24 घंटे में 8343 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अबतक कुल एक करोड़ 40 लाख 88 हजार वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से एक करोड़ 27 हजार को पहली और 40 लाख 62 हजार को दूसरी खुराक लग गई है। दिल्ली में करीब 67 फीसदी पात्र आबादी को टीका लग गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में एक हफ्ते का वैक्सीन स्टॉक बचा

दिल्ली सरकार ने सोमवार को टीकाकरण बुलेटिन जारी किया। इसके मुताबिक राजधानी में कोरोना वायरस वैक्सीन का स्टॉक अगले आठ दिनों तक का है। सोमवार की सुबह तक कोवाक्सिन की 1,61,450 खुराक और कोविशील्ड की 12,46,420 खुराक बचीं थीं। 

रविवार को कोविशील्ड की 5,43,550 खुराक को स्टॉक में जोड़ा गया। कुल मिलाकर, दिल्ली सरकार को अब तक 1,39,41,230 टीके की खुराक मिली है, जिसमें से 31,20,660 खुराक कोवाक्सिन और शेष कोविशील्ड की थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें