फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड: दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट, सप्ताह भर तक नहीं मिलेगी कड़ाके की सर्दी से राहत

Tue, 25 Jan 2022 12:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक यलो अलर्ट जारी करते हुए सर्द दिन रिकॉर्ड होने की संभावना जताई है। वहीं, सप्ताह भर तक कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने के बाद अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को गाजीपुर मंडी और सराय काले खां के साथ ही कई इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे के बीच लोग अलाव की मदद से ठंड दूर करते दिखे।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक यलो अलर्ट जारी करते हुए सर्द दिन रिकॉर्ड होने की संभावना जताई है। वहीं, सप्ताह भर तक कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा में नमी का स्तर अधिक और पारा कम होने की वजह से सुबह सड़कों से लेकर हवाई पट्टी पर मध्यम स्तर तक का कोहरा दर्ज किया गया। 

इस वजह से दृश्यता का स्तर 600 से लेकर 800 मीटर तक रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 74 से लेकर 100 फ़ीसदी तक रिकॉर्ड किया गया।  न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की धूप छाई रही। दिन में बादल छाए रहने की वजह से सूरज देवता के दर्शन नहीं हुए। इस वजह से दोपहर में ही लोगों ने ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव का सहारा लिया।    
विज्ञापन


अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट 
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राजधानी में कड़ाके की ठंड के बीच यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और कड़ाके की सर्दी का सितम बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी के आखिरी दिनों तक कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 30 जनवरी तक न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में गंभीर स्तर की ठंड से लेकर  ठंडा दिन किया गया रिकॉर्ड

कोहरे का स्तर अधिक होने और बादलों छाए रहने की वजह से दिल्ली के विभिन्न मानक केंद्रों पर गंभीर स्तर की ठंड से लेकर ठंडा दिन वाली स्थिति दर्ज की गई है। नरेला में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  दिल्ली के पालम मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

लोधी रोड में अधिकतम तापमान 14. 9 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, रिज इलाके में अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 6.5, आया नगर में अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम तापमान 7.8 व नरेला में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें