फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: किसानों 50000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा देगी केजरीवाल सरकार, शुरू हुआ सर्वे

Wed, 20 Oct 2021 05:38 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के किसानों को फसलें बर्बाद होने के कारण परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनका बेटा उनके साथ खड़ा है। जब से आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है तब से हमने यही प्रयास किया है कि किसान खुद को मजबूर न समझें।
 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेमौसम बारिश के कारण फसलों की बर्बादी झेलने वाले दिल्ली के किसानों को 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


एक प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि रेवेन्यू अधिकारी फसलों की क्षति का सर्वे कर रहे हैं, जो दो सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद अगले दो महीनों में 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार किसानों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी की सरकार ने 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया था, जो देश में अब तक किसानों को दी गई सबसे अधिक मुआवजा राशि है।
विज्ञापन





केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के किसानों को फसलें बर्बाद होने के कारण परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनका बेटा उनके साथ खड़ा है। जब से आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है तब से हमने यही प्रयास किया है कि किसान खुद को मजबूर न समझें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें